सभी VLE से अनुरोध है कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय केवल आवेदक के मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करें।
समस्त जन सेवा केन्द्र संचालकों को निर्देशित किया
जाता है कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
हेतु प्राप्त आवेदनों को आवेदन उपरांत निर्धारित शुल्क जमा कराकर तत्काल संबंधित
स्तर पर अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
यह संज्ञान में आया है कि कुछ जन सेवा केन्द्रों
द्वारा आवेदन अनावश्यक रूप से अपने स्तर पर लंबित रखे जा रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। अतः किसी भी आवेदन
को बिना कारण लंबित न रखा जाए। यदि किसी जन सेवा केन्द्र द्वारा आवेदन अपने स्तर
पर लंबित रखा जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार
आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
आज्ञा से,
जिलाधिकारी, बरेली
KnD Engineers and consultants (India)
Pvt. Ltd.
e-Mail:
csc_up@e-knd.in 9536194444,
9519565477,0551-3580816